











गोवा विज्ञान केंद्र और तारामंडल
गोवा विज्ञान केंद्र और तारामंडल को विज्ञान और प्रौद्योगिकी की शिक्षा को मनोरंजन से प्राप्त करने के उद्देश्य से विकसित किया गया है। केंद्र का मुख्य उद्देश्य वैज्ञानिक स्वभाव को विकसित करते हुए विज्ञान की उत्तेजना को आम जनता तक पहुंचाना है। क्रियाशील प्रक्रिया से विज्ञान को समझने के लिए यह एक अनुकूल वातावरण प्रदान करता है। विज्ञान केंद्र में सभी प्रदर्शन परस्पर संवादात्मक हैं। आगंतुक प्रदर्शनों को स्वयं कार्यरत एवं संभालते हूए रोमांचक विज्ञान घटना देख सकते हैं। यह केंद्र पूरे परिवार के लिए एक मजेदार, मनोरंजक और सभी के लिए अनौपचारिक रूप से विज्ञान सीखने का स्थान है। गोवा के पर्यटक आकर्षणों में से एक है तथा अनोखा पिकनिक स्थल है । गोवा विज्ञान केंद्र और तारामंडल, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के तहत कार्यरत राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद का एक संघटक यूनिट है और गोवा सरकार के सहयोग से विकसित किया गया है।
अतीत की घटनायें
- हर कोई विज्ञान कर सकता है
(रहस्य बॉक्स गतिविधि) - स्ट्रीट प्ले
- विज्ञान-जन्मदिन मनाते हुए
- अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस
- रचनात्मक विज्ञान कार्यशाला
- एनसीएसएम का 48वां स्थापना दिवस
- अंतर्राष्ट्रीय मानव अंतरिक्ष उड़ान दिवस
- विश्व पृथ्वी दिवस
- विश्व क्षुद्रग्रह दिवस
- वेब पेज डिज़ाइन कार्यशाला
आगामी घटनायें
- विश्व जनसंख्या दिवस समारोह
- स्वच्छता पर राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएँ
- विज्ञान फिल्म महोत्सव
- चंद्रमा पर उतरने का दिवस समारोह
खुलने का समय
खुलने का समय: प्रातः 09.30 बजे से सायं 6.00 बजे तक (प्रवेश केवल सायं 5.30 बजे तक दिया जाएगा)
पूरे साल भर में प्रतिदिन खुला रहता है (केवल दिवाली एवं होली के अवसर पर बंद रहता है)
प्लेनेटेरियम शो: प्रातः 11.00 बजे , दोपहर 1.00 बजे, सायं 3.00 बजे और सायं 5.00 बजे
3-डी शो: सायं 10.30 बजे , दोपहर 12.30 बजे, दोपहर 2.30 बजे, सायं 4.30 बजे
(उपरोक्त शो की टाइमिंग परिवर्तन के अधीन है और यात्रा से पहले सटीक समय की पुष्टि की जा सकती है। कृपया बेझिझक संपर्क करें 0832-2463426)